“आसनसोल में TMC को बड़ा झटका: महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में 66 महिला कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुल्टी-बराबनी में सियासी हलचल”
आसनसोल । पश्चिम बर्धमान जिले की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आसनसोल के जीटी रोड स्थित गीर्जा मोड़ के पास कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महिला कांग्रेस के सांगठनिक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर 66 महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। इस जॉइनिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
कांग्रेस नेतृत्व के अनुसार, यह जॉइनिंग तीन ब्लॉकों से हुई है – बाराबनी, कुल्टी और आसनसोल दक्षिण।
किसने-किसने छोड़ा TMC?
1. कुल्टी ब्लॉक से 30 कार्यकर्ता: कांग्रेस का दावा है कि कुल्टी ब्लॉक की तृणमूल महिला संगठन की नेत्री मौमिता बनर्जी सेनगुप्ता के नेतृत्व में लगभग 30 महिला कार्यकर्ताओं ने TMC छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की।
2. बाराबनी ब्लॉक से 30 कार्यकर्ता: इसी तरह बाराबनी ब्लॉक से मानशीला कुमारी पांडे के नेतृत्व में करीब 30 महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
3. आसनसोल दक्षिण से 6 कार्यकर्ता: इसके अलावा आसनसोल दक्षिण ब्लॉक से भी तृणमूल महिला कांग्रेस की 6 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा थामा।
मंच पर कौन-कौन रहा मौजूद?
इस योगदान कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेत्रियां मौजूद रहीं:
– प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरबंती सिंहा
– जिला महिला कांग्रेस (आसनसोल) की अध्यक्ष श्रीलता बनर्जी
– कांग्रेस नेत्री और अधिवक्ता शम्पा सरकार सहित अन्य जिला नेतृत्व
सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया गया।
कांग्रेस ने क्या कहा?
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शरबंती सिंहा ने कहा, “यह सिर्फ एक योगदान नहीं, बल्कि महिलाओं के विश्वास की जीत है। TMC सरकार की नीतियों से परेशान होकर महिलाएं कांग्रेस की ओर देख रही हैं। इस जॉइनिंग से पश्चिम बर्धमान में महिला कांग्रेस और मजबूत होगी।”
जिला अध्यक्ष श्रीलता बनर्जी ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव से लेकर हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए यह एक अहम कदम है और आने वाले दिनों में और भी लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे।
फिलहाल इस बड़े पैमाने पर हुई जॉइनिंग के बाद आसनसोल की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रसेनजीत पोईटंडी, साउथ विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष शाह आलम खान, एस एम मुस्तफा सहित अन्य कांग्रेश नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।














