Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सालानपुर में मजदूरों का हल्लाबोल! 386 रुपया न्यूनतम मजदूरी की मांग, बाहरी लोगों को नौकरी देने पर प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा

आसनसोल, सालानपुर। डेंदुआ औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के सामने प्रदर्शन कर राज्य सरकार द्वारा तय 386 रुपया न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग की।

प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन सरकार के नियमों को नहीं मान रहा है। मजदूरों को तय मजदूरी नहीं दी जा रही है और उससे भी गंभीर आरोप यह है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को हटाकर बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है।
इसी बात को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

DM ऑफिस पहुंचे मजदूर, धमकी का भी आरोप
फैक्ट्री में सुनवाई न होने के बाद बड़ी संख्या में मजदूर सीधे पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी कार्यालय, आसनसोल पहुंच गए। वहां उन्होंने अपनी लिखित शिकायत दी।

मजदूरों ने कहा, “हम अपना हक मांग रहे हैं, सरकार ने जो 386 रुपया मजदूरी तय की है वही हमें चाहिए। लेकिन प्रबंधन हमें धमका रहा है और बाहरी लोगों को लाकर हमें बेरोजगार कर रहा है।”

मजदूरों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे और फैक्ट्री का काम पूरी तरह बंद कर देंगे।

फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *