आसनसोल-दुर्गापुर में महिलाओं को मिला नया सुरक्षा कवच! मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ को दिखाई हरी झंडी
आसनसोल । महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ा कदम उठाया है। कमिश्नरेट क्षेत्र में ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ की शुरुआत की गई है, जो खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करेगी
सोमवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष स्क्वाड का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी सहित पुलिस और जिला प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
क्या करेगी दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड?
यह स्क्वाड सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए चलता-फिरता सुरक्षा कवच होगी।
भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूल-कॉलेज, बाजार और – – -सुनसान रास्तों पर सक्रिय पेट्रोलिंग करेगी।
– संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखेगी।
– किसी भी महिला को परेशानी होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करेगी।
पुलिस का कहना है कि इस स्क्वाड के आने से महिलाओं में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी और पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से ज्यादा तेज होगी।
स्वच्छ थाना प्रतियोगिता में अंडाल-जामुरिया ने मारी बाजी
इसी कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नरेट के 17 थानों के बीच हुई ‘स्वच्छ थाना प्रतियोगिता’ के नतीजे भी घोषित किए गए।
– प्रथम पुरस्कार (संयुक्त विजेता): अंडाल थाना और जामुरिया थाना
– विशेष पुरस्कार (सौंदर्यीकरण और हरियाली के लिए): पांडवेश्वर थाना
विजेता थानों के अधिकारियों को मंत्री और पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया। प्रशासन ने कहा कि साफ-सुथरा थाना, बेहतर पुलिसिंग की पहली पहचान है।














