Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“जामुड़िया के चुरुलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से पाइपगन और 12 कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार”

जामुड़िया । जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरुलिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने एक पाइपगन और 12 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में आस्तिक बाउरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना रविवार देर रात की है। रात में हुई इस छापेमारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कोर्ट में पेश, हथियार कहाँ से आया – जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार आरोपी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 361 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

पुलिस के सामने दो बड़े सवाल हैं –
1. आरोपी को यह अवैध हथियार कहां से मिला?
2. इस अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं?

जामुड़िया थाने की पुलिस ने बताया कि इलाके में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *