आसनसोल के लिए गर्व का क्षण: अधिवक्ता बिनोद सिंह सोलंकी बने सरकारी वकील (PP), बोले- गरीब और वंचित को दिलाऊंगा न्याय”
आसनसोल । पश्चिम बर्धमान जिला न्यायालय, आसनसोल के लिए एक बड़ी खबर है। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता *बिनोद सिंह सोलंकी* का चयन *Public Prosecutor (PP) पैनल* में हुआ है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सरकारी गजट में उनका नाम प्रकाशित होते ही पूरे अधिवक्ता समाज और भाजपा संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई।
सभी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अधिवक्ता बिनोद सिंह सोलंकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, विधि एवं न्याय विभाग, PWD एवं PHE मंत्री अजय कुमार पोद्दार, लीगल रिमेम्ब्रांसर, जिला जज, पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी, चीफ PP पीयूष कांति गोस्वामी, देवतानु भट्टाचार्य, आसनसोल सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष और लीगल सेल कन्वेनर जयंतो गोस्वामी सहित अपने सभी अधिवक्ता साथियों को धन्यवाद दिया।
विधायक पार्थो घोष ने किया सम्मानित
इस गौरवपूर्ण अवसर पर रानीगंज के विधायक और कलकत्ता हाई कोर्ट के विशिष्ट अधिवक्ता पार्थो घोष ने बिनोद सिंह सोलंकी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बिना भय और भेदभाव के करूंगा काम
सम्मान समारोह के बाद अधिवक्ता बिनोद सिंह सोलंकी ने कहा, “यह मेरे लिए सिर्फ पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अपने दायित्व का निर्वहन बिना भय, बिना भेदभाव और बिना किसी पक्षपात के पूरी ईमानदारी से करूंगा। मेरा संकल्प है कि अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलाऊं और गरीब, पीड़ित, शोषित, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विधिक प्रक्रिया के माध्यम से न्याय दिलाने के लिए काम करूं।”














