Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर ‘Swachhta Se Swagat’ अभियान, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने स्वच्छता को लेकर दिए निर्देश

कोलकाता । एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन के ब्लू लाइन स्थित गेट नंबर A पर ‘Swachhta Se Swagat – With the Railways’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

इस दौरान मंत्री ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों के लिए साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना जरूरी है।

कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संदेश दिया गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *