Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में लगेगा उद्योगों का महाकुंभ, 1 सितंबर को होगा ‘इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026’

पांडवेश्वर । पांडवेश्वर को औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए “पांडवेश्वर इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026” का आयोजन होने जा रहा है।

यह मेगा कॉन्क्लेव 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे हरिपुर स्थित MLA सेवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मेजबानी खुद पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी करेंगे।

क्या है कॉन्क्लेव का मकसद?
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पांडवेश्वर में नए उद्योग लाना, निवेश की संभावनाओं को तलाशना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलना है। आयोजन में उद्योग जगत के दिग्गज, निवेशक और उद्यमी शामिल होंगे, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास पर मंथन करेंगे।

विधायक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पांडवेश्वर में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें इस कॉन्क्लेव के जरिए सामने लाया जाएगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *