आसनसोल में कांग्रेस का सेवा कार्य – वार्ड नंबर 23 में 100 जरूरतमंदों के बीच तिरपाल का वितरण
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा के वार्ड नंबर 23 में कांग्रेस पार्टी ने मानव सेवा की मिसाल पेश की। वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष दानिश इकबाल खान के नेतृत्व में इलाके के 100 गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच तिरपाल का वितरण किया गया।
बारिश के मौसम में गरीब परिवारों को हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह पहल की। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस सेवा कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव प्रसेनजीत पुइतांडी, वाजिद हुसैन, मो. आजाद, मुकेश कुमार, उत्पल बाउरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को तिरपाल सौंपा।
वार्ड अध्यक्ष दानिश इकबाल खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तिरपाल का वितरण नहीं है, बल्कि लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि कांग्रेस उनके सुख-दुख में उनके साथ है। भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के इस कार्य की सराहना की और कहा कि बारिश के मौसम में यह तिरपाल उनके लिए बड़ी मदद साबित होगा।














