आसनसोल । गुरुवार रात से शुरू हुई लगातार बारिश की वजह से आसनसोल के विभिन्न इलाके जलमग्न हो गए। इसी दौरान कल्याणपुर में चंचल विश्वास नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी कार से जा रहे थे। जब उनकी कर कल्याणपुर ब्रिज पर नदी के तेज बहाव में बह गई। शनिवार सुबह उनकी शव एनडीआरएफ की टीम द्वारा बरामद की गई। इस संदर्भ में आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी सुब्रत घांटी उर्फ मिठू घांटी ने कहा कि सबसे पहले चंचल विश्वास की अक्समिक मौत पर दु:ख प्रकट करते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि चंचल विश्वास की मौत बेहद दुर्भाग्य जनक है और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दु:ख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल शहर के रेलपार, हाटन रोड, चेली डंगाल आधे इलाकों में जिस तरह से जल भराव हो गया। उससे शहर के लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने आसनसोल नगर निगम से अनुरोध किया कि वह युद्ध स्तर पर कम करे। ताकि लोगों को इस परिस्थिति से राहत मिले। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न ड्रेन पर अवैध कब्जा हो गया है, जिससे पानी नहीं निकल रहा है और इस तरह की परिस्थिति बन रही है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस अवैध कब्जा को हटाया जाए ताकि पानी आसानी से बह सके और जलजमाव न हो। वहीं उन्होंने कहा कि कल्याणपुर हाउजिंग जाने वाले सड़क पर जो ब्रिज है। वह काफी नीचा है। थोड़ी सी बारिश होने पर ब्रिज के ऊपर से पानी बहने लगता है। दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जैसे चंचल विश्वास दुर्घटना के शिकार हुए। उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि निगम के मेयर और जिला शासक से अनुरोध कर उस ब्रिज को नए तरीका से ऊंचा कर बनवाने की मांग करूंगा। ताकि अब से किसी की जान न जाए। वहीं मिठू घांटी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों पहले आसनसोल में बाढ़ आई थी। जिसे आसनसोल बाजार के सैकड़ो दुकानों में पानी घुस गया था। जिसे करोड़ों रुपया का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को इस पर ध्यान देना होगा। बाजार इलाके के ड्रेनो की नियमित साफ सफाई होनी चाहिए। ड्रेन और हाई ड्रेनों की साफ सफाई नियमित होने से बाढ़ की समस्या नहीं होगी।