Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ईआरएमयू के सेमिनार में विभिन्न मांगों पर मजबूती देने पर दिया गया बल

आसनसोल । आसनसोल के डूरंड हाल में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की महिला और युवा शाखा को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर महिला और युवा की नई कमेटी का भी गठन किया गया। इस संदर्भ में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के एक पदाधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि आज डूरंड हाल में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन और महिला ऑर्गेनाइजेशन का डिविजनल कन्वेंशन आयोजित किया गया। मौके पर  ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अमित घोष, ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय नेता सुबीर राय, अनिल राय, तरुण झा आदि उपस्थित थे। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय कमेटी और महिला ऑर्गेनाइजेशन के केंद्रीय नेतृत्व भी यहां पर उपस्थित थी। इसके अलावा आसनसोल डिवीजन के आठ शाखा से ज्यादातर युवा और महिला कर्मचारी भी यहां पर उपस्थित थी। अमित घोष ने संगठन का झंडा फहराया। वह आज यहां पर मुख्य वक्ता के रूप में व्यवस्थित थे। उन्होंने कहा कि रेलवे के निजीकरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। रिक्त स्थान में स्थायी भर्ती प्रणाली की पुनर्बहाली करनी होगी।महिला रेलकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा के खिलाफ संयुक्त श्रमिक अभियान चलाया जाएगा। इस सेमिनार का उद्देश्य संगठन के महिला और युवा कर्मचारियों को आने वाले समय में संगठन की नीतियों पर चलने के लिए प्रेरित करना है। ताकि वह रेलवे प्रबंधन के सामने रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को पेश कर सकें और उनके समाधान के लिए जो संविधान सम्मत अधिकार किसी ट्रेड यूनियन को दिए गए हैं। उनका प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि विशेष कर महिला कर्मचारी की सहूलिया के लिए संघर्ष करने और उनको एक सुरक्षित कार्यक्षेत्र प्रदान करने पर विशेष जोर देने की बात कही गई।

 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *