Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर 20 को भव्य शोभायात्रा

आसनसोल । 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए भव्य आयोजनों की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आसनसोल में एक विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो बंगाल की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रवादी चेतना का प्रतीक बनेगी। भाजपा नेता सह निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि यह यात्रा रामकृष्ण मिशन मोड़ से शुरू होकर गिरजा मोड़ तक जाएगी। यात्रा के समापन पर एक भव्य सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में विधानसभा के विपक्ष नेता शेभेंदु अधिकारी जो जनता को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और वीरता का सम्मान है। इस यात्रा के ज़रिए जनता को पश्चिम बंगाल की समृद्ध परंपरा, भाषा और राष्ट्रवाद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। पारंपरिक परिधानों, ढाक, शंख और झांकियों के साथ यह यात्रा बंगाल की रंगत और गर्व को उजागर करेगी। 20 जून को बंगाल दिवस मनाने की परंपरा हाल के वर्षों में भाजपा द्वारा शुरू की गई है, ताकि युवाओं को राज्य के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विविधता से जोड़ा जा सके। यह दिन 1947 में बंगाल के विभाजन और भारत में पश्चिम बंगाल की पहचान बनने की ऐतिहासिक स्मृति से जुड़ा है।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

08:28