Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नूनिया नदी का रौद्र रूप! हाड़ाभांगा-कयारडी पुल डूबा, 20 गांव टापू में तब्दील – मरीज और स्कूली बच्चे फंसे

रानीगंज । मूसलाधार बारिश के बाद रानीगंज में नूनिया नदी ने तबाही मचा दी है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि हाड़ाभांगा और कयारडी पुल पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। पुल के ऊपर से तेज बहाव में नदी बह रही है।

20 गांवों का संपर्क टूटा, जनजीवन ठप
पुल डूबने से करीब 15 से 20 गांवों का रानीगंज मुख्य शहर से संपर्क पूरी तरह कट गया है। गांव वाले टापू में फंस गए हैं।

– स्कूली बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है।
– मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है।
– दूध, सब्जी और रोजमर्रा के सामान की आवाजाही भी रुक गई है।
– पेयजल की पाइपलाइन भी पानी में डूब गई है, जिससे पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।

हर साल वही दर्द, कब बनेगा ऊंचा पुल?
स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। हर मानसून में नूनिया नदी इसी तरह पुलों को डुबो देती है और हमारा संपर्क टूट जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का अब स्थायी समाधान निकाला जाए। यहां एक ऊंचा और मजबूत पुल बनाया जाए ताकि हर साल की इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से नदी के पास न जाने और पुल पार करने की कोशिश न करने की अपील की है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *