Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रानीगंज में जमीन धंसने का खौफ! बल्लभपुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर बोले – हमें बैरिकेड नहीं, जान की सुरक्षा चाहिए

रानीगंज । रानीगंज स्थित बल्लभपुर इलाके में जमीन धंसने के डर से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया।

बार-बार शिकायत, फिर भी कोई सुनवाई नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में जमीन के नीचे लगातार खोखली होती जा रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस खतरे को लेकर वे कई बार जिला प्रशासन और ECL प्रबंधन को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ खानापूर्ति के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं।

“बैरिकेड से जान नहीं बचेगी”
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा, “सिर्फ बांस-बल्ली का बैरिकेड लगाकर हमारी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। हमें दिखावे की सुरक्षा नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए। हमारे बच्चे, घर सब खतरे में हैं।”

घंटों चले सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप रहा। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्रशासन और ECL ने मिलकर इलाके की भराई और स्थायी सुरक्षा का काम शुरू नहीं किया, तो वे इससे भी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *