बीसी कॉलेज में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का बड़ा बयान, बोले – “कॉलेज का विकास मेरी पहली प्राथमिकता”
बर्नपुर । आसनसोल के प्रतिष्ठित विधानचंद्र कॉलेज(बीसी कॉलेज) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने शिक्षा और छात्रों के भविष्य को लेकर अपना विजन रखा।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल, सभी सम्मानित प्रोफेसरों और शिक्षाविदों का स्वागत करते हुए विधायक ने कहा कि कॉलेज सिर्फ डिग्री लेने की जगह नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदार और आत्मनिर्भर युवा पीढ़ी बनाने की कार्यशाला है।
उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा का माहौल जितना बेहतर होगा, समाज की नींव उतनी ही मजबूत होगी।
गौरतलब है कि कृष्णेंदु मुखर्जी विधानचंद्र कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के प्रेसिडेंट भी हैं। इस नाते उन्होंने अपनी जिम्मेदारी दोहराते हुए कहा कि कॉलेज के समग्र विकास के लिए उनका संकल्प अटूट है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने तक, हर सकारात्मक काम में वे कॉलेज प्रबंधन और छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। आने वाले दिनों में कॉलेज को और भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।














