आसनसोल में PHE ठेका कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप
आसनसोल । PHE विभाग में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों का सब्र अब टूटने लगा है। अपनी मांगों को लेकर All Bengal PHE Contractor’s Employee Union ने आसनसोल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमकर आवाज उठाई और सत्तारूढ़ भाजपा पर दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूनियन नेत्री वंदना राय ने कहा कि PHE ठेका कर्मचारी पिछले कई सालों से कम वेतन, खराब कार्य स्थिति और नौकरी की असुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जब वे अपने हक की बात करते हैं तो उनकी आवाज को राजनीतिक दबाव से दबाने की कोशिश की जा रही है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। कर्मचारियों के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। अगर जल्द ही प्रशासन और PHE विभाग ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे बड़े आंदोलन की राह पर जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यूनियन के इन गंभीर आरोपों पर भाजपा और विभाग क्या जवाब देता है।














