बाप-बेटा दोनों ब्राउन शुगर तस्कर! ADPC का बड़ा धमाका – आसनसोल बस स्टैंड से 300 ग्राम ड्रग्स के साथ पिता गिरफ्तार, 3 दिन पहले बेटा गया था जेल
आसनसोल। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के सौदागरों पर एक और बड़ी चोट की है। ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) की टीम ने आसनसोल बस स्टैंड के पास ओल्ड डुरांड सिनेमा हॉल के समीप छापा मारकर एक बड़े तस्कर को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
परिवार ही बना ड्रग्स का अड्डा
इस गिरफ्तारी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी का बेटा भी इसी धंधे में शामिल है और उसे सिर्फ तीन दिन पहले ही ADPC ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। मतलब साफ है कि बाप-बेटा मिलकर इस काले कारोबार को चला रहे थे।
पूरे नेटवर्क पर नजर
ADPC के अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं है। पुलिस अब इस परिवार के जरिए पूरे सप्लाई चेन को खंगाल रही है। यह माल कहां से आया, कहां जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। ADPC ने साफ कर दिया है कि आसनसोल में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।














