Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ECL में हंसी का धमाका! राजभाषा माह की शुरुआत में कवियों ने जमाया रंग, तालियों और ठहाकों से गूंजा सांकतोड़िया

सांकतोड़िया, 3 सितंबर। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने राजभाषा माह का आगाज एक शानदार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से किया। 2 सितंबर की शाम सजी इस काव्य-संध्या में हास्य, व्यंग्य और संवेदनाओं की ऐसी महफिल जमी कि बाहर हो रही हल्की बारिश के बीच भी सभागार देर रात तक तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा।

देश के नामी कवियों ने बांधा समां
कानपुर के मशहूर हास्य कवि हेमंत पांडेय, SECL के वरिष्ठ प्रबंधक पाणी पंकज पांडेय, इंदौर की कवयित्री भुवन मोहिनी और बाराबंकी के कवि गजेंद्र प्रियांशु ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को खूब हंसाया और सोचने पर भी मजबूर किया। इस मौके पर कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और ECL के निदेशक (तकनीकी/संचालन) चितरंजन कुमार ने भी अपनी कविताएं सुनाकर महफिल में चार चांद लगा दिए।

बड़े अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में ECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा मुख्य अतिथि और कोल इंडिया के CVO ब्रजेश कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ निदेशक (HR) गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी) गिरीश गोपीनाथ नायर और निदेशक (तकनीकी/संचालन) चितरंजन कुमार भी उपस्थित थे। शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष किरण झा और उपाध्यक्ष अनुभा सिन्हा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।

CMD ने कहा – साहित्य जोड़ता है दिलों को
इस अवसर पर CMD सतीश झा ने कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कर्मचारियों को भारतीय संस्कृति, साहित्य और राजभाषा से जोड़ने का बेहतरीन जरिया हैं। साहित्य समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच पैदा करता है।

कुल मिलाकर, कविता और उल्लास से भरी यह शाम ECL परिवार के लिए एक यादगार और आत्मीय अनुभव बन गई।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *