Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में मानवता की मिसाल! मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सफाई कर्मियों के साथ खाया खाना, बोलीं – अब मैनहोल में इंसान नहीं रोबोट उतरेगा

दुर्गापुर । सीवर और मैनहोल में उतरकर जान गंवाने वाले सफाई कर्मियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दुर्गापुर में राज्य सरकार ने CSIR-CMERI के साथ हाथ मिलाकर मैनहोल सफाई को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत एक MoU पर हस्ताक्षर किया गया है, जिसके बाद अब गंदे और जहरीले मैनहोल में इंसानों की जगह अत्याधुनिक रोबोट उतरेगा।

मंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ खाया भोजन
इस कार्यक्रम का सबसे दिल छू लेने वाला नजारा तब देखने को मिला जब राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल खुद सफाई कर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करने लगीं। उनके इस कदम ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया और समानता का बड़ा संदेश दिया।

ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंच से दो टूक कहा, “अब किसी भी सफाई कर्मी को जान जोखिम में डालकर मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा। अगर कोई भी ठेकेदार जबरदस्ती करता है तो उसके खिलाफ सीधे FIR दर्ज की जाएगी।”

राजनीतिक मुद्दों पर भी दिया बयान
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने राजनीतिक सवालों पर भी बेबाकी से जवाब दिया।
– अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में तोड़फोड़ पर उन्होंने कहा कि अगर इसमें भाजपा का कोई कार्यकर्ता शामिल है तो यह गलत है, लेकिन ऐसी घटनाओं में अक्सर अंदरूनी राजनीति भी होती है।
– पूर्व CM ममता बनर्जी के ‘मैनमेड बाढ़’ वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि अब पानी छोड़ने का फैसला अकेले DVC नहीं करता, बल्कि झारखंड, बंगाल और DVC की जॉइंट कमेटी करती है ताकि बाढ़ से पहले ही बचाव किया जा सके।
यह पहल न सिर्फ सफाई कर्मियों की जान बचाएगी, बल्कि सीवर सफाई व्यवस्था में एक नई क्रांति लाएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *