कोलकाता में पहली बार बागेश्वर धाम सरकार की एंट्री, एयरपोर्ट पर ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा आसमान, भक्तों का लगा तांता
कोलकाता । धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, पूज्य बागेश्वर धाम सरकार पहली बार पश्चिम बंगाल की धरती पर पहुंचे हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही भक्तों ने उनका ऐसा भव्य स्वागत किया कि पूरा एयरपोर्ट परिसर भक्तिमय हो गया।
एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब
पूज्य सरकार के आगमन की खबर मिलते ही सैकड़ों श्रद्धालु एयरपोर्ट पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने बाहर कदम रखा, भक्तों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा एयरपोर्ट ‘जय श्री राम’ और ‘जय बागेश्वर बालाजी’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों में पूज्य सरकार के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।
6 सितंबर तक कोलकाता में हनुमान कथा
बताया जा रहा है कि पूज्य सरकार 6 सितंबर तक कोलकाता में ही रहेंगे। इस दौरान वे भक्तों को श्री हनुमान कथा का रसपान कराएंगे। उनके पहली बार कोलकाता आने से पूरे बंगाल में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बन गया है।
कोलकाता में पहली बार हो रही इस हनुमान कथा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है और कथा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।














