सतग्राम-श्रीपुर में ECL निदेशक का सघन दौरा, अमकोला OCP और निमचा हाईवॉल में उत्पादन बढ़ाने का दिया टारगेट
आसनसोल। कोयला उत्पादन को गति देने के लिए ECL प्रबंधन एक्शन मोड में है। ECL के डायरेक्टर (टेक्निकल P&P) गिरीश गोपीनाथन नायर ने आज 4 सितंबर को सतग्राम-श्रीपुर एरिया का महत्वपूर्ण दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने अमकोला ओसी पैच में चल रहे ओपनकास्ट खनन कार्य और निमचा हाईवॉल प्रोजेक्ट का जायजा लिया। खदान के फेस पर जाकर उन्होंने उत्पादन, कोयला डिस्पैच और मशीनों की कार्यक्षमता की समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों से उत्पादन लक्ष्य में आ रही बाधाओं, SDL मशीनों की उपलब्धता, डी-वाटरिंग, सैंड स्टोविंग और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने दो टूक कहा कि खनन में “सुरक्षा से कोई समझौता नहीं” होगा। Safety First के साथ Production ही ECL का मूल मंत्र है।
एक अहम सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि निघा कोलियरी से बेकार बहने वाले खदान के पानी को CSR के तहत गांवों के उपयोग में लाया जाए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से समन्वय करने का निर्देश दिया, जिससे स्थानीय लोगों को सिंचाई और जल संकट में मदद मिलेगी।














