Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर-नरसिंहबांध में 5 दिन से घुप्प अंधेरा, SAIL की लापरवाही पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल, मौके पर पहुंचकर लगाई फटकार

बर्नपुर । बर्नपुर-नरसिंहबांध इलाके में पिछले 5 दिनों से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, पानी की किल्लत हो गई है और बच्चे-बुजुर्ग गर्मी में बेहाल हैं।

स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार इलाके की विधायक और राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल खुद एक्शन में आईं और सीधे मौके पर पहुंच गईं।

मंत्री ने मौके पर जाकर लिया जायजा, SAIL अधिकारियों को लगाया फोन

मंत्री अग्निमित्रा पॉल के इलाके में पहुंचते ही सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और अपनी परेशानी बताई। लोगों ने कहा कि 5 दिन से बिजली नहीं है, शिकायत करने पर भी कोई सुन नहीं रहा।

लोगों का गुस्सा देख मंत्री भी सख्त हो गईं। उन्होंने तुरंत मौके से ही SAIL-ISP के बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया और जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने अधिकारियों से दो टूक पूछा, “आखिर 5 दिन से एक पूरे इलाके की बिजली बंद क्यों है? इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और मरम्मत में इतनी देरी क्यों हो रही है?”

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि तुरंत टीम भेजकर युद्धस्तर पर मरम्मत का काम शुरू किया जाए और जल्द से जल्द बनपुर-नरसिंहबांध में बिजली बहाल की जाए।

लोगों में भारी नाराजगी

पांच दिनों से बिजली न होने से इलाके में लोगों में SAIL प्रबंधन के खिलाफ भारी गुस्सा है। फ्रिज का सामान खराब हो रहा है, छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके घरों में रोशनी लौट आएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *