Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल के अंदर चल रहा था सैकड़ों गैस सिलेंडर का अवैध गोदाम, EB की रेड में खुलासा

आसनसोल। शिक्षा के मंदिर में बारूद का ढेर! आसनसोल से एक सनसनीखेज और डराने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक स्कूल परिसर के भीतर ही अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का गोदाम चलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही एनफोर्समेंट ब्रांच (EB) और आसनसोल उतर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलपार बाबू तालाब स्थित एक गैर सरकारी स्कूल में छापा मारकर गोदाम को सील कर दिया।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल की आड़ में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के लिए अवैध भंडारण किया जा रहा है। टीम जब स्कूल के गोदाम में पहुंची तो वहां सैकड़ों सिलेंडर बेतरतीब तरीके से रखे हुए मिले।

अधिकारियों ने मौके पर फायर सेफ्टी, लाइसेंस और स्टोरेज के कागजात मांगे, लेकिन संचालक एक भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी हो रही थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोदाम पर ताला जड़ दिया।

मासूमों के बीच मौत का गोदाम किसने बनने दिया?

इस खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर स्कूल प्रबंधन ने इस खतरनाक और गैर-कानूनी काम की इजाजत कैसे दी? स्कूल, जहां सैकड़ों बच्चे रोज पढ़ने आते हैं, वहां जरा सी लीकेज या चिंगारी से बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल पुलिस और EB की टीम इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि –
1. इस गोदाम का असली मालिक कौन है?
2. ये सिलेंडर कहां से लाए जा रहे थे?
3. स्कूल प्रबंधन की इसमें क्या भूमिका है?

प्रशासन ने साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *