बंगाल में शिक्षा में क्रांति! हर जिले में बनेंगे 2 ‘CM SHRI Institute’, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शिक्षक दिवस पर किया ऐतिहासिक ऐलान
कोलकाता। शिक्षक दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ा और ऐतिहासिक ऐलान किया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है।
न्यूटाउन के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘विद्यासागर शिक्षक सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के हर जिले में 2-2 ‘CM SHRI Institute’ स्थापित किए जाएंगे।
क्या होगा CM SHRI Institute में खास?
ये संस्थान आम सरकारी स्कूल नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल होंगे। सरकार की योजना के मुताबिक इन स्कूलों में:
– विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर
– डिजिटल लैब और स्मार्ट क्लासरूम
– स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई
– प्रशिक्षित और विशेषज्ञ शिक्षक
जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा पा सकें।
छठी कक्षा से मिलेगा प्रवेश, मॉडल होगा नवोदय जैसा
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन संस्थानों में कक्षा 6 से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इसका पूरा मॉडल देश के प्रसिद्ध जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर होगा। यानी गांव-देहात के मेधावी छात्रों को चुनकर उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल में मुफ्त और उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राज्य की शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप बनाना है। सरकारी स्कूलों को अब कमजोर नहीं, बल्कि सबसे आधुनिक और पसंदीदा बनाया जाएगा। CM SHRI Institute इसी बड़े शिक्षा सुधार मिशन का सबसे अहम हिस्सा है।














