Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में चमका ‘सूर्य घर’ का उजाला, विधायक जितेन्द्र तिवारी ने सोलर पैनल वाले घर का किया दौरा, लोगों से की मुफ्त बिजली वाली योजना का लाभ लेने की अपील

पांडवेश्वर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना अब पांडवेश्वर में भी तेजी से जमीन पर उतर रही है। योजना की जमीनी हकीकत देखने के लिए पांडवेश्वर के विधायक जितेन्द्र तिवारी ने खुद मोर्चा संभाला।

विधायक जितेन्द्र तिवारी रविवार को क्षेत्र के निवासी असीम कुमार घोष के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके छत पर लगे 5 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया। असीम घोष ने इस सोलर सिस्टम से अपने घर की बिजली की जरूरत को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बना लिया है।

सब्सिडी और लोन से आसान हुआ सपना

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पूरे सोलर सिस्टम की कार्यप्रणाली, लागत और बिजली उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार सीधे भारी सब्सिडी दे रही है और बाकी खर्च के लिए बैंकों से बेहद कम ब्याज पर लोन भी उपलब्ध है, जिससे आम परिवारों के लिए सोलर पैनल लगवाना अब महंगा सौदा नहीं रहा।

असीम घोष के घर की इस पहल को देखकर विधायक ने उनकी सराहना की।

विधायक की अपील – बिजली बिल की टेंशन खत्म करें

इस मौके पर विधायक जितेन्द्र तिवारी ने पांडवेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा –

“प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम लोगों के लिए वरदान है। एक बार सोलर लगाइए और सालों-साल बिजली बिल से छुटकारा पाइए। साथ ही आप अतिरिक्त बिजली सरकार को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं। मैं पांडवेश्वर के सभी लोगों से कहूंगा कि इस योजना की पूरी जानकारी लें और अपने घर की छत को पावर हाउस बनाएं।”

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से न सिर्फ हर महीने का बिजली बिल जीरो होगा, बल्कि यह स्वच्छ पर्यावरण और ग्रीन एनर्जी की दिशा में भी देश का एक बड़ा कदम है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *