Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नेताजी इंडोर स्टेडियम बना वृंदावन! भजन जैमिंग फेस्टिवल में झूमे कोलकाता वाले, अनूप जलोटा और मैथिली ठाकुर ने बांधा समां, मंत्री अजय पोद्दार भी रहे मौजूद

कोलकाता | शिल्पांचल टुडे

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में शनिवार को भक्ति और संगीत का ऐसा संगम सजा कि पूरा स्टेडियम वृंदावन बन गया। “भजन जैमिंग फेस्टिवल – कोलकाता” में हजारों श्रद्धालु और संगीत प्रेमी पहुंचे।

कार्यक्रम में मंत्री अजय पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस भव्य आयोजन की सराहना की।

जब भजन सम्राट ने छेड़ा भक्ति का सुर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर आयोजित इस फेस्टिवल की शान बढ़ाई दो दिग्गज कलाकारों ने –

1. भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने जब अपने प्रसिद्ध भजन गाए तो पूरा स्टेडियम एक साथ झूम उठा।
2. लोकप्रिय भक्ति गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज से भक्ति रस घोल दिया।

भजनों की गूंज के बीच हर कोई भक्ति में लीन नजर आया। ढोल-मंजीरे और भजनों के बीच स्टेडियम सनातन संस्कृति के रंग में रंग गया।

आयोजकों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे भजन फेस्टिवल युवाओं को अपनी संस्कृति और भक्ति परंपरा से जोड़ने का सबसे सुंदर तरीका है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed