Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वार्ड नंबर 83 में दो पक्षों में कहासुनी, स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत – पुलिस ने संभाला मोर्चा

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे

वार्ड नंबर 83 से एक स्थानीय विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और हाथापाई की नौबत आ गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह एक आपसी कहासुनी का मामला था, जिसे कुछ लोगों ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने कहा – अफवाहों से बचें, कानून को हाथ में न लें।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed