Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में साइबर ठगों पर बड़ा शिकंजा! हरिजन पाड़ा में पुलिस की सुबह-सुबह रेड, iPhone, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त, कई हिरासत में

कुल्टी | शिल्पांचल टुडे

कुल्टी के हरिजन पाड़ा इलाके में सुबह अचानक हड़कंप मच गया जब भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया। साइबर क्राइम के एक बड़े नेटवर्क की सूचना पर पुलिस और साइबर क्राइम विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी दबिश दी।

RAF और कॉम्बैट फोर्स तैनात, बंद घरों के ताले तोड़कर तलाशी

सुबह से शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए RAF और कॉम्बैट फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया था। पुलिस की टीमों ने इलाके के कई घरों में एक-एक कर तलाशी ली। बताया जा रहा है कि कुछ बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर भी अंदर सर्च किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला है। सूत्रों के अनुसार –
– कई महंगे iPhone और एंड्रॉयड मोबाइल फोन
– लैपटॉप और हार्ड डिस्क
– अन्य संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

सभी बरामद उपकरणों को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। इलाके के कई घरों में लगे CCTV कैमरों ने भी पुलिस का ध्यान खींचा, जिसकी भी जांच की जा रही है।

कई लोग हिरासत में, जांच जारी

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि अभी तक हिरासत में लिए गए लोगों की सही संख्या और इस नेटवर्क में उनकी क्या भूमिका थी, इस पर पुलिस ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह साइबर नेटवर्क कितना बड़ा था और कैसे काम करता था। वहीं पूरे इलाका का ड्रोन से निरीक्षण चल रहा है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *