Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“अपराधी कान खोलकर सुन लें, अब बख्शा नहीं जाएगा” – कुल्टी साइबर क्राइम रेड के बाद BJP नेता केशव पोद्दार का सख्त संदेश

कुल्टी | शिल्पांचल टुडे
कुल्टी के हरिजन पाड़ा में साइबर क्राइम नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी दबिश के बाद सियासत भी गरमा गई है। कुल्टी विधायक सह मंत्री अजय पोद्दार के पुत्र और युवा भाजपा नेता केशव पोद्दार ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए बड़ा बयान दिया है।

जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही सरकार – केशव पोद्दार

केशव पोद्दार ने कहा कि बंगाल में अब सरकार बदल चुकी है और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने कहा, “अपराधी चाहे किसी भी दल, वर्ग या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है।”

TMC सरकार पर लगाया संरक्षण का आरोप

भाजपा नेता ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि TMC शासनकाल में अपराधियों को कथित राजनीतिक संरक्षण मिलता था, जिसके कारण उनके हौसले बुलंद थे और आपराधिक गतिविधियां बढ़ी। लेकिन अब पुलिस को स्वतंत्र रूप से और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है।

उन्होंने साइबर ठगों, लुटेरों और गुनहगारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा – “अपराधी, गुनहगार और लुटेरे कान खोलकर सुन लें—अब किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि सोमवार सुबह पुलिस और साइबर क्राइम विभाग ने हरिजन पाड़ा में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान RAF और कॉम्बैट फोर्स तैनात रही, कई घरों की तलाशी ली गई और बड़ी मात्रा में iPhone, मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *