पटना और हावड़ा के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन जारी रहेगा
आसनसोल, 07 सितंबर 2026। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने निम्नलिखित विशेष ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं ठहरावों के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है:
02024/02023 पटना–हावड़ा–पटना विशेष ट्रेन
02024 पटना–हावड़ा विशेष ट्रेन का परिचालन 04.10.2026 से 13.12.2026 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। इस अवधि में इसके 11 फेरे होंगे। वापसी दिशा में 02023 हावड़ा–पटना विशेष ट्रेन का परिचालन भी इसी अवधि में प्रत्येक रविवार को किया जाएगा तथा इसके भी 11 फेरे होंगे।
दोनों दिशाओं में विशेष ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं ठहरावों के अनुसार किया जाएगा।














