दुर्गापूजा 2026 पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान – महाअष्टमी पर शराबबंदी, DJ पर रोक, 10 बड़े फैसले
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में इस बार दुर्गापूजा 2026 पूरी तरह से नए अंदाज में मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूजा कमेटियों के साथ बैठक के बाद पूजा को लेकर कई अहम दिशा-निर्देशों की घोषणा की है। सरकार का साफ संदेश है – “परंपरा + अनुशासन + सुरक्षा” के साथ होगी दुर्गापूजा।
CM के 10 बड़े ऐलान –
1. महाअष्टमी पर शराबबंदी: इस साल 19 अक्टूबर को महाअष्टमी के दिन पूरे बंगाल में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। शराब की दुकानें और बार भी बंद रहेंगे।
2. DJ और तेज संगीत पर पूरी रोक: पूजा समारोहों और विसर्जन जुलूसों में DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी।
3. रेड रोड कार्निवल नहीं: इस साल रेड रोड का पारंपरिक Puja Carnival नहीं होगा, इसकी जगह रोड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4. थीम पूजा में मर्यादा जरूरी: थीम पूजा की अनुमति रहेगी, लेकिन ऐसी थीम से बचने को कहा गया है जो सनातन परंपराओं या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए।
5. हाईवे और मुख्य सड़कों पर रोक: राष्ट्रीय राजमार्गों और कोलकाता की 13 प्रमुख सड़कों को पूजा आयोजन के लिए बंद नहीं किया जा सकेगा।
6. देवी पक्ष से पहले उद्घाटन नहीं: देवी पक्ष शुरू होने से पहले किसी भी पंडाल के उद्घाटन की अनुमति नहीं होगी।
7. पूजा कमेटियों को बड़ी राहत: सभी पूजा कमेटियों के लिए बिजली शुल्क में 100% छूट और फायर सेफ्टी क्लियरेंस की फीस माफ।
8. सरकारी सहायता जारी: पूजा समितियों को ₹1 लाख तक की सरकारी सहायता जारी रहेगी।
9. भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम: राज्य के छह बड़े शहरों में दो-दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और चुनिंदा विसर्जन घाटों पर विशेष कार्यक्रम होंगे।
10. विशेष दर्शन की व्यवस्था: दिव्यांगों, वृद्धाश्रमों और आश्रमों में रहने वाले लोगों के लिए पूजा दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।














