Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल में उपचुनाव का बिगुल! नंदीग्राम-रेजीनगर में 6 अक्टूबर को वोटिंग, 9 अक्टूबर को फैसला – आचार संहिता लागू

नई दिल्ली / कोलकाता । देश के 4 राज्यों में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ने वाला है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही चुनावी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

कब क्या होगा? – पूरा शेड्यूल

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार –

– नोटिफिकेशन जारी – 9 सितंबर 2026
– नामांकन की अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2026
– मतदान – 6 अक्टूबर 2026
– मतगणना / रिजल्ट – 9 अक्टूबर 2026
– पूरी प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी

बंगाल की दो सीटों पर पूरे देश की नजर

इस बार के उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों की है।

नंदीग्राम – यह सिर्फ एक सीट नहीं, बंगाल की राजनीति का पावर सेंटर है। यहां का चुनाव परिणाम राज्य की आने वाली राजनीति की दिशा तय करेगा। इसलिए सभी राष्ट्रीय दलों की नजरें इसी सीट पर टिकी हैं।

रेजीनगर – यहां भी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, जहां स्थानीय समीकरण और संगठन की ताकत निर्णायक होगी।

किन-किन सीटों पर होगा उपचुनाव?

– पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम, रेजीनगर (विधानसभा)
– तमिलनाडु: मदुरांतकम, धारापुरम (विधानसभा)
– पुडुचेरी: थट्टानचावड़ी (विधानसभा)
– असम: नगांव (लोकसभा)

आयोग ने बताया कि मेघालय की शिलॉन्ग और बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

अब सभी दलों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन तेज हो गया है। 6 अक्टूबर को जनता वोट से अपना फैसला सुनाएगी और 9 अक्टूबर को EVM खुलेगा तो साफ होगा कि बाजी किसके हाथ लगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *