Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नितुड़िया में झारखंड की फर्जी लॉटरी रैकेट पर छापा, एक खुदरा विक्रेता गिरफ्तार – लोगों ने पूछा, बड़े मगरमच्छ कब पकड़े जाएंगे?

नितुड़िया (पुरुलिया) | शिल्पांचल टुडे
नितुड़िया थाना पुलिस ने फर्जी लॉटरी के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात हिजुली गांव से महादेव रजक नाम के खुदरा लॉटरी विक्रेता को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से झारखंड की कई संदिग्ध फर्जी लॉटरी टिकटें बरामद की हैं। बुधवार को आरोपी को रघुनाथपुर कोर्ट में पेश किया गया।

छोटी मछली पकड़ी, बड़े मगरमच्छ कहां? – ग्रामीणों में आक्रोश

इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तो सिर्फ एक छोटा विक्रेता है, असली खेल तो बड़े लोग खेल रहे हैं।

लोगों का आरोप है कि सरबड़ी मोड़, बारुईपाड़ा, झनका मोड़, सालतोड़ा और पारबेलिया बाजार समेत पूरे इलाके में लंबे समय से खुलेआम फर्जी लॉटरी का धंधा चल रहा है। गरीब लोग रोज ठगी का शिकार हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि पुलिस सिर्फ खुदरा विक्रेताओं को पकड़कर खानापूर्ति कर रही है। इस पूरे रैकेट के पीछे जो मुख्य संचालक हैं, उन पर कार्रवाई कब होगी?

ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस को इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर असली सरगनाओं को बेनकाब करना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने मुख्य कारोबारियों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, जिसके चलते इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *