Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में बड़ा साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 शातिरों को दबोचा – ATM कार्ड, पासबुक और हार्डडिस्क बरामद

दुर्गापुर | शिल्पांचल टुडे
दुर्गापुर में साइबर अपराधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गापुर थाना पुलिस ने कादा रोड के मोची पाड़ा में छापेमारी कर साइबर ठगी के रैकेट से जुड़े 5 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से कई ATM कार्ड, बैंक पासबुक, पेनड्राइव, हार्डडिस्क और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी ठगी के लिए इस्तेमाल होते थे।

बेनाचिति ATM से खुला राज

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले बेनाचिति बाजार के ATM के पास दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनके पास से 20 हजार रुपये नकद मिले। उनसे हुई पूछताछ में ही इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ और फिर मंगलवार को कादा रोड में छापा मारा गया।

6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

बुधवार को सभी पांचों आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए सभी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

अब पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *