PM मोदी के 25 साल बेमिसाल: आसनसोल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर भाजपा की हुंकार, अग्निमित्रा पॉल बोलीं- सेवा ही संकल्प है
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के सेवा और समर्पण को केंद्र में रखते हुए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आसनसोल में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल और जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना को मीडिया के सामने रखना था।
कौन-कौन रहे मौजूद?
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की वरिष्ठ नेता और विधायक अग्निमित्रा पॉल, भाजपा नेता डॉ. अजय पोद्दार और भाजपा जिलाध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्टी के कई जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
क्या है सेवा संकल्प अभियान का लक्ष्य?
पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य ‘सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही लक्ष्य’ के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सेवा कार्यों को पहुंचाना है।
नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में इस अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और गरीबों के बीच सेवा कार्य जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने इसे सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन के रूप में लेने का आह्वान किया है।














