आसनसोल के प्रतिष्ठित आर्य कन्या उच्च विद्यालय में 5 सहायक शिक्षिका और 1 लाइब्रेरियन की भर्ती, 15 दिन के अंदर करें आवेदन
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
आसनसोल की छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। शहर के मान्यता प्राप्त और पूर्णतः सरकारी सहायता प्राप्त हिंदी माध्यम गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल आर्य कन्या उच्च विद्यालय (H.S.), मुर्गासोल में शिक्षिकाओं की भर्ती निकली है।
स्कूल प्रबंधन ने 5 सहायक शिक्षिका (Assistant Teacher) और 1 लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
नॉर्मल सेक्शन और एच.एस. सेक्शन को मिलाकर कुल 6 पदों पर नियुक्ति होगी –
1. Pure Science (Pass) – 1 पद
2. Geography (Pass) – 1 पद
3. Physical Education (Pass) – 1 पद
4. Work Education (Pass) – 1 पद
5. Economics (H.S. Section) – 1 पद
6. Librarian – 1 पद
यह स्कूल Special Rules 1973 के तहत संचालित है और भर्ती केवल महिला भारतीय नागरिक के लिए है।
योग्यता क्या चाहिए?
– Pass Graduate पदों के लिए (1 से 4): संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट और http://B.Ed. या 4 साल का http://B.A.Ed / http://B.Sc.Ed.
– Physical Education के लिए: http://B.P.Ed.
– Work Education के लिए: PGBT या Work Education विषय के साथ http://B.Ed या कला / सिलाई / गृह विज्ञान / कंप्यूटर साइंस आदि में डिग्री / डिप्लोमा।
– Economics (H.S.) के लिए: Economics में 50% के साथ Post Graduate और http://B.Ed या http://B.A.Ed / http://B.Sc.Ed.
– Librarian के लिए: लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
सभी पदों के लिए अनिवार्य शर्त: उम्मीदवार ने Secondary / Higher Secondary / Graduation / Post-Graduation स्तर पर हिंदी विषय प्रथम / द्वितीय / तृतीय भाषा के रूप में पढ़ी हो।
वेतनमान और उम्र सीमा: सभी पदों पर वेतनमान ROPA 2019 के अनुसार होगा। उम्र सीमा और छूट West Bengal School Service Commission के नियमों के अनुसार लागू होगी।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को सादे कागज पर विज्ञापन की तिथि, अखबार का नाम और विषय का नाम लिखकर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ माध्यमिक से लेकर सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, http://B.Ed के सभी सेमेस्टर, आधार कार्ड / वोटर कार्ड की दो-दो सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी। लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस की मार्कशीट भी संलग्न करनी होगी।
आवेदन भेजने का पता:
*The Secretary, Arya Kanya Uchcha Vidyalaya (H.S.), Swami Shraddhanand Bhawan, Arya Kanya School Road, Murgasol, Asansol, Dist. Paschim Bardhaman, West Bengal – 713303
ध्यान दें: विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के अंदर केवल पोस्ट के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
यह विज्ञापन 11.09.2026 से 13.09.2026 तक लगातार तीन दिन इन अखबारो में प्रकाशित हुआ है, 10.09.2026 से 12.09.2026 तक सन्मार्ग हिंदी अखबार में तथा 11.09.2026 से 13.09.2026 तक दैनिक जागरण और प्रभात खबर में प्रकाशित किया गया है।
नोट : सोशल मीडिया शिल्पांचल टुडे में छपी विज्ञापन सिर्फ जानकारी के लिए दिया गया है। आवेदन में सन्मार्ग, दैनिक जागरण और प्रभात खबर की मान्यता मिलेगी।















