Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोलकाता में रेलवे एथलेटिक्स का महाकुंभ संपन्न, मध्य रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन, पूर्व रेलवे ने जीते 4 गोल्ड

कोलकाता | शिल्पांचल टुडे

पूर्व रेलवे के मेजबानी में आयोजित 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का आज भव्य समापन हो गया। 11 से 13 सितंबर तक SAI ग्राउंड, साल्ट लेक में चले इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में देशभर की रेलवे टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

जीएम गीतिका पांडेय ने बांटे पुरस्कार

समापन समारोह में पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक और ERSA की मुख्य संरक्षक गीतिका पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल, कप और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह, दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक मनीष जैन, ERSA अध्यक्ष नीरज वर्मा और सचिव कुमार अनिमेष समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कई अर्जुन अवॉर्डी मौजूद रहे।

कौन रहा चैंपियन?

– ओवरऑल चैंपियन: मध्य रेलवे
– ओवरऑल उपविजेता: दक्षिण रेलवे
– महिला चैंपियन: दक्षिण पश्चिम रेलवे (उपविजेता – दक्षिण रेलवे)
– पुरुष चैंपियन: मध्य रेलवे (उपविजेता – उत्तर रेलवे)

सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब भी दक्षिण रेलवे के नाम रहा। महिला वर्ग में भगवती भवानी और पुरुष वर्ग में डेविड को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।

पूर्व रेलवे का शानदार प्रदर्शन

मेजबान पूर्व रेलवे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण पदक जीते। इसमें एथलीट लिली दास ने 2 गोल्ड, मौमिता मंडल ने 1 गोल्ड और ख्याति माथुर ने 1 गोल्ड मेडल जीतकर पूर्व रेलवे का मान बढ़ाया।

412 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

इस चैंपियनशिप में विभिन्न जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और RPF की 24 टीमों के 412 से अधिक एथलीटों, कोचों और मैनेजरों ने हिस्सा लिया।

समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता जोसेफ अब्राहम, जितेंद्र कुमार, जे.जे. शोभा, पप्पू यादव, सोमा बिस्वास, सरस्वती साहा, पद्मश्री बॉम्बायला देवी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी मो. अली कमर, ओलंपियन संजय राय और भावना जाट जैसी खेल हस्तियां भी मौजूद रहीं।

महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि रेलवे हमेशा से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *