शिल्पांचल की बेटी का कमाल – आसनसोल की जाह्नवी शर्मा को द असम वैली स्कूल में टॉप करने पर 1 लाख रुपये की मेरिट स्कॉलरशिप
आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
आसनसोल और पूरे शिल्पांचल के लिए गर्व की खबर है। देश के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में से एक द असम वैली स्कूल, में आसनसोल की छात्रा जाह्नवी शर्मा (K-3711) ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से इतिहास रच दिया है।
क्लास 11 में टॉप किया, मिला 1 लाख का इनाम
स्कूल प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जाह्नवी शर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा में टॉप Annual Aggregate हासिल किया है। इस शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के सम्मान में स्कूल प्रबंधन ने उन्हें 1,00,000/- (एक लाख रुपये) की मेरिट स्कॉलरशिप प्रदान करने का फैसला किया है।
यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्कूल फीस में एडजस्ट की जाएगी।
हेडमास्टर ने दी बधाई
इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर डॉ. अमित जुगरान द्वारा जाह्नवी के पिता नितेश शर्मा को 14 सितंबर 2026 को एक आधिकारिक पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई। पत्र में उन्होंने जाह्नवी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
जाह्नवी मूल रूप से आसनसोल निवासी है। उनकी इस सफलता से दादा नथमल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विजय शर्मा सहित पूरे शर्मा परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इतने बड़े और प्रतिष्ठित स्कूल में जहाँ देश भर के होनहार छात्र पढ़ते हैं, वहाँ टॉप करना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।
यह सफलता न सिर्फ जाह्नवी की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिल्पांचल के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।















