Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर आसनसोल में दीपोत्सव की अपील, भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने कहा – हर घर जलाएं एक दीया, 25 साल से देश सेवा में समर्पित हैं मोदी जी

आसनसोल | शिल्पांचल टुडे
17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को लेकर पूरे शिल्पांचल में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में आसनसोल सांगठनिक भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी शिल्पांचल वासियों के लिए एक भावुक संदेश जारी किया है।

हर घर में जलेगा एक दीया

आशा शर्मा ने अपने संदेश में कहा है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर शिल्पांचल के सभी नागरिक अपने-अपने घर के सामने एक दीया जरूर जलाएं और प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना करें।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। एक दिया उनके त्याग और समर्पण के नाम।”

मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 साल का सेवा काल

भाजपा नेत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को जनसेवा करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे हो गए हैं। इन 25 वर्षों में उन्होंने गुजरात से लेकर पूरे भारत तक विकास की एक नई गाथा लिखी है। उनके नेतृत्व में देश आज दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हर योजना घर-घर तक

आशा शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की जितनी भी लाभकारी योजनाएं हैं – चाहे उज्ज्वला योजना हो, आयुष्मान भारत हो, आवास योजना हो या जनधन योजना – भाजपा सरकार और संगठन यह सुनिश्चित करने में लगातार लगा है कि उसका लाभ शिल्पांचल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि 17 सितंबर को इस अभियान को एक त्योहार के रूप में मनाएं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *