Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल कोर्ट के वकीलों ने दी कानून की नजीर – गणपति बप्पा को सीट बेल्ट पहनाकर दिया ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ का संदेश

आसनसोल। शिल्पांचल टुडे
गणेश विसर्जन के दौरान अक्सर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी होती है, लेकिन आसनसोल कोर्ट के वकीलों ने इस बार कानून के सम्मान की एक अनोखी मिसाल पेश की।

आसनसोल कोर्ट परिसर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान वकीलों ने बप्पा को गाड़ी में ड्राइविंग सीट के बगल में सम्मानपूर्वक बैठाया और कायदे से सीट बेल्ट पहनाई, उसके बाद ही विसर्जन के लिए रवाना हुए।

इस पहल के जरिए वकीलों ने आम लोगों को संदेश दिया कि त्योहार के उत्साह में भी सुरक्षा को न भूलें।

वकीलों ने कहा – “जब विघ्नहर्ता खुद नियम का पालन कर रहे हैं, तो हमें भी करना चाहिए। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं। याद रखें – सेफ ड्राइव, सेव लाइफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *