आसनसोल के राहा लेन में नए लुक में लौटा अग्रवाल टेलीकॉम, 18 साल के सफर का जश्न, ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर
आसनसोल, शिल्पांचल टुडे
आसनसोल के राहा लेन स्थित श्री श्याम मंदिर के पास स्थित विख्यात मोबाइल शोरूम अग्रवाल टेलीकॉम का आज भव्य तरीके से री-लॉन्चिंग हुआ। त्योहारों के सीजन से ठीक पहले नए अवतार में शुरू हुए इस शोरूम के उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामकृष्ण मिशन के महाराज ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज थे। उनके साथ आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, वरिष्ठ व्यवसायी और समाजसेवी नरेश अग्रवाल, उद्योगपति पवन गुटगुटिया और अग्रवाल टेलीकॉम के मालिक मनीष अग्रवाल के माता-पिता, पत्नी और परिवार के सदस्य मौजूद थे।
सभी अतिथियों का मनीष अग्रवाल और उनके परिजनों ने स्वागत किया। इसके बाद फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर नए शोरूम का शुभारंभ किया गया।
18 साल का भरोसा, अब नए लुक में
इस मौके पर शोरूम के मालिक मनीष अग्रवाल ने कहा, “आज हमने शॉप को रेनोवेट किया है। आज हमारे प्रतिष्ठान को लगभग 18 साल पूरे हो रहे हैं, इसी खुशी में यह इनॉगरेशन किया गया है।”
उन्होंने बताया कि री-लॉन्चिंग के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखे गए हैं। पुराने और नए सभी ग्राहकों के लिए फ्री गिफ्ट, भारी डिस्काउंट और कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा और दिवाली पर बंपर ऑफर भी चलाया जाएगा।
मनीष ने कहा कि उनके शोरूम की खासियत है कि यहां बाजार और ऑनलाइन से भी कम रेट पर ब्रांडेड फोन मिलता है, साथ में भरोसा और सर्विस भी मिलती है।
गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि आसनसोल एक बिजनेस शहर है। यहां ऐसे भरोसेमंद प्रतिष्ठान से लोगों को अच्छी चीजें मिलेंगी। उन्होंने दुकान के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शंभू नाथ झा ने कहा, “मनीष जी हमारे बहुत प्रिय हैं। इनकी खासियत है कि ये हमेशा ब्रांडेड मोबाइल बेचते हैं और ग्राहक की संतुष्टि के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मैं चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि आसनसोल में इनके 8-10 शोरूम और खुलें।”
उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग पर कहा कि ऑनलाइन से छोटे-बड़े सभी दुकानदार परेशान हैं, लेकिन इस कॉम्पिटिशन में टिके रहना बहादुरी है। अमेजन-फ्लिपकार्ट मदद के लिए नहीं आते, मदद के लिए लोकल व्यवसायी ही खड़े होते हैं, इसलिए लोकल से खरीदारी करें।
वरिष्ठ व्यवसायी नरेश अग्रवाल ने कहा कि मनीष का बिजनेस करने का तरीका अलग है और वह नई पीढ़ी को बिजनेस में आने के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं व्यवसायी पवन गुटगुटिया ने कहा कि मोबाइल के इस दौर में लेटेस्ट फोन की सुविधा शहर में मिलना बहुत जरूरी है और अग्रवाल टेलीकॉम ने यह पहल की है।
इस मौके पर मनीष अग्रवाल की माता ने भावुक होते हुए कहा कि आज राधा अष्टमी के शुभ दिन पर बेटे की दुकान की री-लॉन्चिंग हुई है, इससे बड़ी खुशी एक मां के लिए और क्या हो सकती है।















