ECL मुख्यालय के बाहर गरजे कोयला मजदूर – INTUC ने किया जोरदार प्रदर्शन, NBW-XII समेत कई मांगों को लेकर हल्ला बोल
सांकतोड़िया / कुल्टी, शिल्पांचल टुडे
कोयला मजदूरों की मांगों को लेकर मंगलवार को ECL मुख्यालय सांकतोड़िया के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ। INTUC से जुड़ी कोलियरी मजदूर यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
क्या हैं मुख्य मांगें?
– NBW-XII वेज बोर्ड को तुरंत लागू किया जाए
– नए लेबर कोड को वापस लिया जाए
– वार्षिक बोनस का जल्द भुगतान हो
– कोयला खदानों में MDO सिस्टम लागू न किया जाए
– कोयला उद्योग में निजीकरण बंद हो।
यूनियन के जनरल सेक्रेटरी संदीप बनर्जी ने कहा कि मजदूरों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पहले हुई एक दिवसीय हड़ताल की अगली कड़ी है और अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।
उन्होंने साफ कहा कि INTUC मजदूर हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी और प्रबंधन को मजदूरों की आवाज सुननी ही होगी।















