ECL सोदपुर एरिया में हरियाली की ओर कदम – स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत पौधारोपण अभियान
कुल्टी/सांकतोड़िया, शिल्पांचल टुडे
स्वच्छता और हरियाली का संदेश देते हुए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के सोदपुर एरिया में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान चिनाकुड़ी गेस्ट हाउस समेत एरिया के विभिन्न स्थानों पर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर DGMS के अधिकारी, कॉर्पोरेट और एरिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य, एरिया के जनरल मैनेजर सहित ECL के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ECL अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि कार्यस्थल को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इसके साथ ही कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना भी है।
ECL ने बताया कि स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत स्वच्छता, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और ग्रीन इनिशिएटिव को आगे बढ़ाया जा रहा है।















