Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सीतारामपुर में गूंजा “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” – महावीर मंदिर से निकली कृष्ण जलवा पूजन की भव्य झांकी

 कुल्टी, शिल्पांचल टुडे

सीतारामपुर अपर बाजार स्थित प्राचीन श्री महावीर मंदिर में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का पारंपरिक जलवा पूजन बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया।

पूजन के बाद मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा।

झांकी शोभायात्रा अपर बाजार से होते हुए सूर्य मंदिर के श्री हनुमान घाट पहुंची। वहां मुख्य पंडित अशोक पांडेय ने विधि-विधान से पूजन और स्नान कराया। इसके बाद प्रसाद का वितरण करते हुए झांकी वापस महावीर मंदिर पहुंची, जहां सभी भक्तों में प्रसाद बांटा गया।

इस शोभायात्रा को सफल बनाने में निर्मल गुप्ता मधेशीया, संजय गुप्ता, वरुण टिबडेवाल, निखिल टिबडेवाल, राहुल बराट, जितन साव, आर्यन गुप्ता, शुभम चौरसिया और ध्रुव गोयल* समेत कई भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *