3.10 लाख फेंसिडिल बोतलों पर चला बुलडोजर, इको पार्क में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
कोलकाता । अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को न्यू टाउन के इको पार्क में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त की गई करीब 3 लाख 10 हजार फेंसिडिल कफ सिरप की बोतलों को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।
विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की पहल पर आयोजित इस कार्रवाई को ‘नशा मुक्त भारत–2029’ अभियान से जोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्वयं बुलडोजर चलाते हुए नजर आए।
बताया गया कि जब्त की गई बड़ी खेप को पूरी तरह नष्ट करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान अवैध कफ सिरप की तस्करी और कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिबंधित और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रखना और अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।
इको पार्क में बुलडोजर से कुचली गई लाखों बोतलें अब नशे के खिलाफ कार्रवाई की तस्वीर बनकर सामने आई हैं।














