Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

DPL में स्थानीय युवाओं को नौकरी दो – 7 नंबर गेट पर BJP का अनोखा प्रदर्शन, ठेका श्रमिकों के सामने जोड़े हाथ

दुर्गापुर । शिल्पांचल टुडे

दुर्गापुर में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सियासत तेज हो गई है। बुधवार सुबह दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (DPL) के 7 नंबर यूनिट गेट के सामने भाजपा ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

हाथ जोड़कर की अपील

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता DPL गेट पर खड़े हो गए और ड्यूटी पर जा रहे अस्थायी ठेका श्रमिकों के सामने हाथ जोड़कर उनसे काम पर न जाने की अपील करने लगे। इस अनोखे प्रदर्शन से गेट पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

BJP ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेताओं का आरोप है कि DPL सहित दुर्गापुर के बड़े औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवाओं की अनदेखी की जा रही है। बाहर के जिलों से लोगों को लाकर नौकरी दी जा रही है, जबकि दुर्गापुर के पढ़े-लिखे योग्य युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।

पार्टी ने भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक लेनदेन का भी आरोप लगाया है, हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जाती, तब तक DPL समेत सभी कारखानों के गेट पर उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *