DVC का स्वच्छता महा-अभियान शुरू – ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत दफ्तर से कॉलोनी तक चमका दुर्गापुर
दुर्गापुर। शिल्पांचल टुडे
स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत – विकसित भारत’ के संदेश को लेकर दामोदर घाटी निगम (DVC) ने एक बड़ी पहल शुरू की है। निगम की सभी इकाइयों में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान पूरे जोश के साथ चलाया जा रहा है।
दुर्गापुर थर्मल पावर स्टेशन से लेकर मेजिया, कोडरमा, बोकारो और पंचेत तक, हर यूनिट में सुबह से ही अधिकारी और कर्मचारी झाड़ू लेकर मैदान में उतरे हैं।
क्या-क्या हो रहा है अभियान में?
– प्लांट परिसर और ऑफिस में डीप क्लीनिंग ड्राइव
– सब-स्टेशनों की सफाई और सौंदर्यीकरण
– गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह और निपटान
– आवासीय कॉलोनियों में फॉगिंग और नालियों की सफाई
– स्कूलों और समुदाय में स्वच्छता जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण
DVC प्रबंधन ने साफ कहा है कि यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी आदत बननी चाहिए। स्वच्छ माहौल रहेगा तो कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे और प्रोडक्शन भी बेहतर होगा।
इस अभियान में अधिकारियों के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, CISF जवान, स्कूली बच्चे और स्थानीय महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा ले रही हैं।














