ECL में ₹39,800 के मेडिकल घोटाले का खुलासा – एक ही बिल नंबर से कई बार पैसा लेने का खेल, सांकतोरिया थाने में FIR दर्ज
सांकतोरिया, शिल्पांचल टुड
कोल इंडिया की कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) में मेडिकल बिल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आया है कि एक ही Invoice Number NT-23-15679 से अलग-अलग तारीखों पर कई बार ₹39,800 के बिल क्लेम किए गए।
मामला Post Retirement Medicare Benefit Scheme का है, जिसमें रिटायर कर्मचारियों को इलाज का पैसा वापस मिलता है।
कैसे पकड़ा गया खेल?
ECL की विजिलेंस टीम जब पुराने मेडिकल बिलों की जांच कर रही थी, तो एक ही इनवॉइस नंबर बार-बार दिखा। अलग-अलग महीनों के इलाज के लिए एक ही नंबर का बिल लगा हुआ था, जिससे अफसरों को शक हुआ। जांच में पता चला कि कुल ₹39,800 की हेराफेरी की कोशिश हुई है।
ECL ने पुलिस में दी शिकायत
मामले को गंभीर मानते हुए ECL प्रबंधन ने तुरंत सांकतोरिया थाने में लिखित शिकायत दी है और FIR दर्ज कर पूरी जांच की मांग की है।
कंपनी ने पुलिस को सभी फर्जी लग रहे दस्तावेज सौंप दिए हैं। ECL का कहना है कि यह कूटरचित दस्तावेज बनाकर कंपनी से पैसा ठगने की कोशिश है।
अब क्या होगा?
पुलिस अब जांच करेगी कि ये बिल किसने जमा किए थे, बिल असली है या नकली और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
ECL ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर उसकी Zero Tolerance की नीति है। कोई भी कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी अगर गलत तरीके से पैसा लेने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।














