Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर SAIL-ISP में कल इतिहास रचेगा – 75 साल में पहली बार होगा वन प्लांट-वन यूनियन का चुनाव, 3514 कर्मचारी चुनेंगे अपना नेता

बर्नपुर, शिल्पांचल टुडे

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बर्नपुर प्लांट (SAIL-ISP) में कल 24 सितंबर को एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। प्लांट के इतिहास में पहली बार “वन प्लांट – वन ट्रेड यूनियन” के लिए गुप्त मतदान होगा।

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा।

7 यूनियनें मैदान में, 3514 वोटर करेंगे फैसला

इस चुनाव में 7 बड़ी यूनियनें अपनी किस्मत आजमा रही हैं:
CITU, INTUC, BMS, AIUTUC, IMU, HMS और AITUC

प्रबंधन और श्रम विभाग ने मिलकर 7 पोलिंग बूथ बनाए हैं। कुल 3514 कर्मचारी अपने-अपने विभाग के बूथ पर वोट डालेंगे। पिछले एक हफ्ते से पूरा प्लांट और टाउनशिप पोस्टर-बैनर और प्रचार से गूंज रहा था।

BMS का युवा नेतृत्व vs बाकी यूनियनों का अनुभव

इस चुनाव में सबकी नजर BMS पर टिकी है। BMS ने युवा नेतृत्व को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है। उसका कहना है कि कई यूनियनों में रिटायर लोग कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि BMS युवाओं को मौका देगी। BMS का दावा है कि पिछले 2 साल से चुनाव कराने के लिए उसी ने सबसे ज्यादा लड़ाई लड़ी।

वहीं INTUC, CITU समेत बाकी यूनियनें अपने पुराने काम और घोषणापत्र के दम पर वोट मांग रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी के बाद चुनाव

यह चुनाव इतनी आसानी से नहीं हो रहा। इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका तक दायर की गई थी। 21 सितंबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी, तब जाकर चुनाव का रास्ता साफ हुआ।

कल शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और तय होगा कि ISP का अगला मान्यता प्राप्त यूनियन कौन होगा। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि 3514 कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार का सबसे बड़ा दिन है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *