समाजसेवी अरविंदभाई शांतीलाल जानी का अल्प बीमारी से निधन
आसनसोल, शिल्पांचल टुडे
शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और जानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य जामनोतरी अपार्टमेंट, आरा डागाल निवासी अरविंदभाई शांतीलाल जानी(71) का अल्प बीमारी के कारण रविवार की सुबह दुःखद निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे परिवार सहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री जानी अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर परिचितों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए।
