Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल का लाल शहीद – श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान मनु साव का हार्ट अटैक से निधन, तिरंगे में लिपटा आया पार्थिव शरीर

आसनसोल, शिल्पांचल टुडे

देश की सेवा में तैनात आसनसोल के वीर सपूत BSF जवान मनु साव का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर बारामूला में तैनात BSF जवान की हृदयाघात से उनके निधन की खबर आते ही पूरे आसनसोल में शोक की लहर दौड़ गई।

तिरंगे में लिपटा आया वीर का पार्थिव शरीर

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर की रात जवान मनु साव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर उनके गृह नगर आसनसोल के उषाग्राम, भगत पाड़ा लाया गया। रात में ही शहर में शोक मार्च निकाला गया। भारत माता के इस वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आम लोग, युवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि सड़कों पर उमड़ पड़े।

“भारत माता की जय” के नारों से गूंजा इलाका

जवान का पार्थिव शरीर जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। हर आंख नम है और हर जुबान पर “भारत माता की जय” और “मनु साव अमर रहे” के नारे गूंज रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मनु साव बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। देश की रक्षा करते हुए उनके असमय निधन ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शहीद जवान के परिवार को हर संभव मदद देने की मांग की है।

भारत माता के वीर सपूत को शत-शत नमन। जय हिंद।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *